रायपुर

ऑपरेशन निश्चय: रायपुर पुलिस, आमानाका थाना ने 2.90 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब के आरोपी को दबोचा
राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर आमानाका थाना पुलिस ने नया बायपास रोड, टाटीबंध के पास घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्रमुख बिंदु:
आरोपी की पहचान: सतनाम सिंह उर्फ लॉडी (27 वर्ष), निवासी मोगा (पंजाब), वर्तमान पता- जरवाय, कबीर नगर।
जप्ती: 29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा)।
अनुमानित कीमत: लगभग 2,90,000/- रुपये।
कार्रवाई: थाना आमानाका में धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
थाना प्रभारी सुधांशु बघेल के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बायपास बिलासपुर रोड स्थित एक चाय ठेले के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हेरोइन बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हुलिए के आधार पर आरोपी को चिन्हांकित किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 29 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों और ए.सी.सी.यू. (ACCU) की टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version