उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना
मां खल्लारी महाभारत कालीन पवित्र और पौराणिक नगरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
भीमखोज से खल्लारी सड़क का होगा निर्माण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 13 करोड़ रुपए की घोषणा की
महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात खल्लारी में मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खल्लारी मेला महोत्सव के द्वितीय दिवस में शामिल होकर श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, खल्लारी महाभारत कालीन पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति देशभर में है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का काम किया गया है। प्रसाद और भारत दर्शन योजना से धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदली है।
श्री साव ने कहा कि, हम विकास का संकल्प लेकर आए हैं। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, जिससे प्रदेशभर में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण होंगे। श्री साव ने इस अवसर पर भीमखोज से खल्लारी तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि, 74 करोड़ रुपए की लागत से ओड़िशा छत्तीसगढ़ सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी, श्रीमती अलका चंद्राकर जी, श्रीमती स्मिता चंद्राकर जी, श्री भीखम सिंह ठाकुर जी, जनपद अध्यक्ष श्री केशव चंद्राकर जी, मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश जी, श्री रवि साहू जी, भूमिका सिन्हा जी, कल्पना सिन्हा जी, पुष्पेंद्र साहू, डिंपल ध्रुव जी, एवन साहू जी, भाजपा पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ;मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







