ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला
कटनी/ बहोरीबंद
कटनी | कृषि उपज के ई-उपार्जन की व्यवस्था किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से लागू की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर यह व्यवस्था कई स्थानों पर भ्रष्टाचार, कूटरचना और आपराधिक मिलीभगत का शिकार होती दिखाई दे रही है।ऐसा ही एक गंभीर मामला कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील की प्राथमिक कृषि साख समिति बहोरीबंद के अंतर्गत अरुण प्रताप बियर हाउस मैं पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का ग्राम मुरावल की कृषि भूमि से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें अन्य व्यक्ति की भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपनी बताकर न केवल ई-उपार्जन केंद्र में पंजीयन कराया गया, बल्कि धान की बिक्री कर सरकारी राशि का आहरण भी कर लिया गया। प्राप्त तथ्यों के अनुसार ग्राम मुरावल, तहसील रीठी की कृषि भूमि मूलतः पंकज सिंह पिता नागेंद्र सिंह के स्वामित्व की है।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
- एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
- भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
- नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
- सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
