जुलूस में सबसे आगे घुड़सवार तिरंगा एवं धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे फखरी स्काउट बैंड के सदस्य मधुर धुनों पर कदमताल करते हुए चल रहे थे। जुलूस में बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चे हाथों में ऐसे बैनर लेकर चल रहे थे, जिनमें मोबाइल से दूरी बनाए रखने, अन्न को व्यर्थ न करने तथा अनुपयोगी कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश दिए गए थे।

 

उल्लेखनीय है कि बोहरा समाज में धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन के निर्देशानुसार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों को छोटी उम्र से ही अन्न की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों की सहायता करने जैसी सामाजिक एवं मानवीय शिक्षा दी जा रही है।

 

जुलूस में जनाब आमिल साहब मुल्ला हुसैन, शेख हैदर अली, शेख नजमुद्दीन, शेख ताहिर अली, शेख फखरुद्दीन, शेख मुस्तनसिर, शेख हसन अली, समाज के सेक्रेट्री खोजेमा मज़ाकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

जगह-जगह हुआ स्वागत
जुलूस का नाला रोड पर विशाल धभाई मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। वहीं मस्जिद चौराहे पर केशु निनामा मित्र मंडल ने जुलूस का स्वागत कर समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। जुलूस के दौरान नगर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक सद्भाव का वातावरण नजर आया।
Report:kush mehta

Leave A Reply

Exit mobile version