इंदौर

 

इंदौर पुलिस की कार्रवाई 13 भारी वाहनों का किया चालान

 

 

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।
दिनांक 03 फरवरी की सुबह से आज 04 फरवरी की सुबह तक नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुल 13 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 65000/- रुपये वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया । साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपके लिए तत्पर

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version