इंदौर
इंदौर। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए इंदौर पुलिस ट्रैफिक हेल्पलाइन और “इंदौर ट्रैफिक साथी” एप पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर रही है।
दिनांक 15 सितंबर 2026 को मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए –
– इमली बाजार, लोहा मंडी और भंवरकुआं-भोलाराम मार्ग पर यातायात बाधित की शिकायत पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
– मालवा मिल और 60 फीट रोड पर अवैध पार्किंग कर खड़े वाहनों को हटवाया गया।
– मॉडिफाइड नंबर प्लेट और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।
– तीन ईमली से क्रिस्टल आईटी पार्क रोड पर गड्ढों की शिकायत को नगर निगम को भेजा गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2026 तक कुल 4142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4111 नगरीय शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक समस्या की सूचना *हेल्पलाइन 7049107620* पर दें और इंदौर ट्रैफिक साथी एप का उपयोग करें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

