छिन्दवाड़ा:-इंदौर के एक सराफा व्यापारी से छिंदवाड़ा में लूट की वारदात सामने आई है।जेवर लेकर छिंदवाड़ा आए सराफा व्यापारी को तामिया की एक होटल में बंधक बनाकर मारपीट के बाद आरोपियों ने लगभग 4 करोड़ रुपए कीमत के जेवर लूट लिए।इंदौर के सराफा थाने में व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है।इंदौर पुलिस ने छह के खिलाफ अपराध दर्ज कर डायरी छिंदवाड़ा भेजी है।अब तामिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदौर के बड़ा सराफा में शिव ज्वेलर्स एवं पोरिया ज्वेलर्स के संचालक सोमेन्द्र सोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह छिंदवाड़ा के व्यापारियों को जेवर बेचता है। बीती 24 फरवरी को शुभम सोनी ने उसे फोन कर जेवर आर्डर किए थे। 26 फरवरी को वह अपने भाई यशेन्द्र के साथ छिंदवाड़ा आया था।यहां से शिवम सोनी,अंकित सोनी, उमंग सोनी, दिपेश सोनी,यश चौधरी और मीत ने जेवर लेकर तामिया चलने कहा था। धोखे से उसे तामिया लेकर गए और सभी ने मिलकर उसे एक होटल में बंधक बनाकर मारपीट की।आरोपियों ने उसके बैग से 3058.96 ग्राम सोने के जेवर छीन लिए। आरोपियों के चुंगल से निकलने के बाद वह भाई यशेन्द्र के पास पहुंचा और वे वापस इंदौर आ गए।
इंदौर में शून्य पर कायमी, डायरी छिंदवाड़ा भेजी:
इंदौर के सराफा थाने में सोमेन्द्र सोनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4),309 (4),127 (2),296,115 (2), 351(2),133,3(5) के तहत शुन्य में मामला दर्ज किया है। इंदौर पुलिस ने मामले की डायरी छिंदवाड़ा भेजी है।अब तामिया पुलिस मामले की विवेचना कर रही हैं और भी आगे कई राज खुलने के है इस तरह के व्यापारी के साथ घटना होने से तामिया दमुआ क्षेत्र की जनता सहमी हुई है पुलिस के बड़े अधिकारियों से न्याय की आश लगाई बैठी है आगे भी समाचार जारी रहेगा 🙏
रिपोर्टर भगवानदास साहू







