रायपुर
आस्था की भीड़ के बीच खाकी का पहरा: एसीपी राठौड़ और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल देर रात तक रहे मुस्तैद
रायपुर गणेश उत्सव के दौरान शहर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। वीकेंड के चलते गणेश पंडालों और झांकियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौड़ की सक्रिय निगरानी, थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की मौके पर मौजूदगी और पुलिस टीम की सतर्कता ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।
भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने निकले, वहीं दूसरी ओर रायपुर पुलिस सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही।WhatsApp Image 2026 09 20 at 10.21.49
एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। शहर में आवागमन के प्रमुख मार्ग लाखे नगर चौक पर विशेष निगरानी रखी गई। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एसीपी राठौड़ स्वयं पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और लगातार पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
गणेश उत्सव की भीड़ में श्रद्धालुओं के बीच असामाजिक तत्वों के पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई थी। चाकूबाजी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसीपी राठौड़ ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस टीम को अलर्ट रखा।
वहीं पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल अपने दलबल के साथ लाखे नगर चौक पर देर रात तक डटे रहे। भीड़ के बीच लगातार पुलिस व्यवस्था की निगरानी करते हुए थाना प्रभारी बघेल ने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। उनकी सक्रिय मौजूदगी से पुलिस बल भी लगातार अलर्ट मोड में नजर आया।
इधर यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर कश्यप अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। झांकियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस लगातार व्यवस्था संभालती रही, ताकि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
गणेश उत्सव के दौरान जहां शहर में श्रद्धा और उल्लास दिखाई दिया, वहीं खाकी भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देर रात तक सड़कों पर मुस्तैद रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version