मंडला जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व और मंडला विधायिका एवं मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।आप दोनों ने यहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनसे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुटता, समर्पण और सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है इस मंत्र के साथ पूरी भाजपा जनहित और देश के विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, विधानसभा प्रत्याशी डॉ विजय आनंद मरावी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडला विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट
Leave a comment