आजादी के बाद बदलेगी पथराड़ी पिपरिया से केवलारी निपनिया सड़क मार्ग की तस्वीर
आजादी के 77 वर्षों तक उबाल खबर सड़क मार्ग से आवागमन का दर्द झेल रहे बहोरीबंद जनपद पंचायत के आदिवासी अंचल ग्राम केवलारी निपानिया के ग्रामीणों को अब पक्की सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी। जिससे आवागमन में सुविधा होगी, ग्राम पथराड़ी पिपरिया से केवलारी निपानिया तक 9 किलोमीटर सड़क मार्ग पक्का बनेगा, शनिवार को सांसद बीडी शर्मा इस सड़क मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे गौरतलब है कि उक्त मार्ग उबड खबर और पथरीला था, यहां बरसात के समय एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती थी , जिसके कारण केवलारी निपानिया गांव के रहवासियों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, ग्रामीणों ने उक्त समस्या क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मार्ग को पक्का बनवाया जाएगा। विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने इस मार्ग का पक्का निर्माण हो इसके लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भेंट करते हुए मांग पत्र सौंपा , क्षेत्रीय विधायक की मांग पर इस मार्ग का निर्माण अनुपूरक बजट में शामिल करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई, इस मार्ग का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल कर दिया गया था ।इसके बाद शनिवार को अब सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत होगी इसके अलावा सांसद बीडी शर्मा बहोरीबंद में सरपंचों की बैठक लेंगे जिसमें जी राम जी योजना पर विस्तृत प्रकाश डालेंगे।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- Bilaspur: तिफरा ब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, एक युवक की मौत | CCTV से तलाश जारी
- छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में देशविरोधी साजिश का भंडाफोड़, ISI से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार
- आंगनबाड़ी केंद्र स्लीमनाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर नवोदय विद्यालय मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिव
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्नआगामी प्रांत बैठक को लेकर जिला टोली ने बनाई रूपरेखा
- बिलासपुर मे हुई लूट व चैन स्नैचिंग का एसएसपी रजनेश सिंह ने किया खुलासा..
- अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार
- पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
