कटनी- होली एंव ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने के लिए गुरुवार को बहोरीबंद थाना प्रांगण में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राकेश चौरसिया के द्वारा गई जिसमें नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, कनिष्ठ अभियंता बहोरीबंद , थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दाहिया एंव शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे एसडीएम ने इस मौके पर कहा कि त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की पुरानी परंपरा है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को रंगोत्सव के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर विशेष जोर दिया गया. होलिका दहन स्थलों पर विद्युत तारों की पूर्व जांच की जाए और जहां तार नीचे लटक रहे हैं, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बैठक में रमजान के साथ आगामी ईद को लेकर भी मुस्लिम समाज के नुमाइंदों से विचार विमर्श किया गया और ईद की नमाज अता किए जाने वाले स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामात किए जाएं इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव बैठक में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन पर च
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
