रायपुर
अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा विश्राम भवन: नागरिक कल्याण समिति ने रखा प्रस्ताव
छ.ग. नागरिक कल्याण समिति, रायपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डगनिया स्थित चन्द्राकर छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विरेन्द्र पाण्डेय ने की।
प्रमुख मांग: मेकाहारा में परिजनों के लिए आवास
बैठक में राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) में दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। समिति ने निर्णय लिया है कि अस्पताल परिसर में परिजनों के ठहरने के लिए एक सुविधायुक्त भवन निर्माण हेतु शासन-प्रशासन से मांग की जाएगी।
सांसद, विधायक और स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि इस मांग को लेकर जल्द ही रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधानसभा विधायक माननीय पुरन्दर मिश्रा एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की जाएगी। समिति प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपकर भवन निर्माण के लिए त्वरित पहल करने का अनुरोध करेगी।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर ललित चन्द्रनाहू, पंकज साहू, मनोज कुमार, अविनाश साहू, सुभाष चन्द्राकर, दिनेश राजपूत, तनय साहू, सतिश, रोहित, जितेन्द्र, शुभम साहू, गिता गोहिया, तेजप्रताप, प्रियांशु, मंशुराम, दिपक पैकरा, लोकेश मरकाम, भोला और नारायण साहू सहित समिति के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव का लोकार्पण माननीया सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया |
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्पंज आयरन की तस्करी का भंडाफोड़: महासमुंद पुलिस ने 42 लाख के माल समेत 3 आरोपियों को दबोचा
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लैलूंगा से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे तस्कर, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार
