अशोकनगर।अशोकनगर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को भारत सरकार के संचार मंत्रालय अंतर्गत डाक विभाग की पुनर्गठित ‘हिंदी सलाहकार समिति’ में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। श्री बुधौलिया को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने कोटे से सीधे नामित सदस्य के रूप में इस प्रतिष्ठित समिति में शामिल किया गया है।

भारत सरकार द्वारा भारत के राजपत्र (The Gazette of India) के असाधारण अंक में जारी आधिकारिक संकल्प के अनुसार डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन माननीय केंद्रीय संचार मंत्री की अध्यक्षता में किया गया है। इसमें केंद्रीय संचार राज्य मंत्री उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
डाक विभाग की इस उच्चस्तरीय समिति में संसदीय कार्य मंत्रालय व संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित लोकसभा एवं राज्यसभा के कई प्रमुख सांसद—जिनमें सांसद तापीर गाओ, नरेश गणपत म्हस्के, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, दोरजी त्सेरिंग लेप्चा, चुन्नीभाई पटेल, शंकर लालवानी आदि शामिल हैं। इनके अलावा स्वैच्छिक हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार व विद्वान भी सदस्य बनाए गए हैं। इसी क्रम में संचार मंत्री द्वारा नामित सदस्यों की सूची में आप अशोकनगर से वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को यह राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय डाक विभाग, संचार मंत्रालय (राजभाषा अनुभाग) नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में औपचारिक पत्र व राजपत्र की प्रति श्री बुधौलिया को प्रेषित की गई है। समिति की आगामी बैठक नई दिल्ली स्थित डाक भवन में आयोजित की जाएगी।

वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया के इस राष्ट्रीय समिति में मनोनयन पर अशोकनगर जिले सहित संपूर्ण अंचल के पत्रकारों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए केंद्रीय संचार मंत्री का आभार जताया और श्री बुधौलिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पुलिसवाला न्यूज़ चंदेरी
संवाददाता आबिद हाशमी
Mobile number+9300445613

Leave A Reply

Exit mobile version