नीमच
नीमच नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वर्दी( यूनिफॉर्म) प्रदाय की जा रही है। वर्दी वितरण की शुरुआत आज बुधवार 14 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने नगर पालिका कार्यालय स्थित अपने नपाध्यक्ष कक्ष में कर्मचारियों को अपने हाथों से वर्दी वितरित करी। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा भी उपस्थित मे नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका के सभी लगभग 950 कर्मचारियों को वर्दी प्रदाय की जा रही है, जिसमें करीब 700 पुरुष कर्मचारी एवं 250 महिला कर्मचारी शामिल है। सभी को दो-दो जोड़ वर्दी प्रदाय की गई जिसमें पुरुष कर्मचारियों को पेंट- बुशर्ट तथा महिला कर्मचारियों को साड़ी का पूरा सैट साथ प्रदान किया गया चोपड़ा ने कहा कि पुरुष कर्मचारियों के टेलर द्वारा नाप ले लिए गए हैं और वर्दी तैयार कर प्रदाय की जा रही है। चोपड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के पूर्व सभी पुरुष एवं महिला कर्मचारियों को यूनिफॉर्म का वितरण किया जा सक। श्रीमती चोपड़ा ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वह कार्य अवधि के दौरान यूनिफॉर्म में रहे, जिससे अनुशासन का संदेश प्रदाय किया जा सके।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच ✍️
Trending
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
- ‘जय जोहार’ पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, डिंडौरी में चक्काजाम
