रायपुर, 12 फरवरी 2026: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल ने आज जोन के सभी थाना प्रभारियों की अहम क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए।
बैठक के मुख्य निर्देश:
अवैध गतिविधियों पर वार: गांजा, सट्टा, अवैध शराब और नशीली टैबलेट के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में नियमों और समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना।
विजिबल पुलिसिंग: क्षेत्र में रात्रि गश्त और सघन पेट्रोलिंग बढ़ाना ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो और बदमाशों में डर।
त्वरित कार्रवाई: संज्ञेय अपराधों में तत्काल FIR दर्ज करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश।
बैठक में पश्चिम जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आमानाका, आजाद चौक, टिकरापारा समेत जोन के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित
- “बाल गृह बना क्राइम स्पॉट: हाथ-पैर बंधे, मुंह में कपड़ा… गार्ड की हत्या कर भागे 4 कैदी”
- अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान
- चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
- सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
