रायपुर, 12 फरवरी 2026: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल ने आज जोन के सभी थाना प्रभारियों की अहम क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए।
बैठक के मुख्य निर्देश:
अवैध गतिविधियों पर वार: गांजा, सट्टा, अवैध शराब और नशीली टैबलेट के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में नियमों और समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना।
विजिबल पुलिसिंग: क्षेत्र में रात्रि गश्त और सघन पेट्रोलिंग बढ़ाना ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो और बदमाशों में डर।
त्वरित कार्रवाई: संज्ञेय अपराधों में तत्काल FIR दर्ज करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश।
बैठक में पश्चिम जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आमानाका, आजाद चौक, टिकरापारा समेत जोन के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- Rashmika Mandanna ने साउथ स्टार Vijay Deverakonda संग लिए फेरे; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से संपन्न हुईं रस्में
- मन्दसौर: भय्यू लाला हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने मारी गोली; दो सहयोगी गिरफ्तार
- थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा मात्र 15 घण्टे में कार का शीशा तोडकर नगद 10 लाख रुपये चुराने वाले अतंर्राज्यीय शातीर अपराधीयों को गिरफ्तार कर चोरी गए रुपये बरामद किये गए
- रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: कालीबाड़ी के ‘नशे के साम्राज्य’ का अंत, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई गिरफ्तार
- एमपी नई शराब नीति 2026: नहीं खुलेंगी नई दुकानें, ई-नीलामी से खत्म होगा ठेकेदारों का एकाधिकार
- बीजापुर के जैगुर-डोडुम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़: 5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- दरिंदगी की आशंका से सन्न शहपुरा, मां की संदिग्ध हालात में मिले शव ने बढ़ाए सवाल
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा ।







