रात में अनावश्यक घूमते मिले युवकों को पुलिस ने दी समझाइश, दोबारा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

गुढ़ी अंबाडा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी अंबाडा, थाना जुन्नारदेव द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी लगातार तेज कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा रात के समय क्षेत्र में घूमकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की जा रही है।
🖊️इसी क्रम में रात्रि गश्त के दौरान कुछ युवक अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर उन्हें रोककर पूछताछ की और देर रात बेवजह घूमने से बचने की समझाइश दी। साथ ही युवकों को असामाजिक एवं कानून-विरोधी गतिविधियों से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🖊️पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-विरोधी कार्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🖊️अंबाडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं निगरानी लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ ही युवाओं को गलत संगत और अवांछित गतिविधियों से दूर रखना है।

🖊️अंबाडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version