मंडला
एक बार फिर सहकारिता समिति के कर्मचारी हड़ताल में चले गए हैं इससे राशन दुकानों से राशन वितरण प्रभावित होने लगा है। जानकारी अनुसार 16 अगस्त से इन कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है, शुक्रवार को सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट मार्ग पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन में बैठ रहे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सेल्समेनों के हड़ताल में जाने से राशन वितरण प्रभावित हो रहा है।
ये हैं मांगे
कर्मचारियों ने बताया कि संस्था कर्मचारी सेवा नियम 2019 एवं मार्च 2021 में गठित शासकीय कमेटी अनुसार संस्था कर्मचारियों को वेतनमान दिया जाना तय है। लाभ शब्द विलोपित कर तत्काल लागू किया जाए, प्रभारी समिति प्रबंधक वेतनमान 5200-20200़-2400 ग्रेड पे, प्रबंधक लेखपाल 5200-20200़-2400 ग्रेड पे, केशियर, कम्पयूर आॅपरेटर 5200-20200़-1900 ग्रेड पे, कनिष्ठ विक्रेता 5200-20200़-1900 ग्रेड पे, चैकीदार 4400-7440़-1500 ग्रेड पे की मांग की जा रही है।
हड़ताल में बैठे कर्मचारियों ने बताया कि महासंघ द्वारा पैक्स कर्मचारियों की मागां का लेकर विभागीय मंत्री एवं संबंधित अधिकािरियों को कई वर्षाें से ज्ञाापन के माध्यम से निराकरण के लिए मांग की गई, लेकिन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। हड़तालियों ने बताया कि शासन की महत्ष्वपूर्ण याजनाओं जैस ऋण वितरण, ऋण वसूली, खाद बीज विजरण उपार्जन, किसान ब्याज माफी एवं पीडीएस आदि का काम इन्हीं कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। हड़ताल से ये भी काम प्रभावित हो रहे हैं।
राशन वितरण में होती है लेटलतीफी
यूं तो राशन वितरण करने वाले सेल्समेनों द्वारा 16 अगस्त से हड़ताल शुरू की गई है, और अब तक राशन वितरण नहीं किया गया है। जबकि अधिकारियों द्वारा महिने के शुरूआती 10 तारीख तक राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं, इसके बाद भी हर बार राशन वितरण में लेट लतीफी की जाती है,
रिपोर्ट अशोक मिश्रा मंडला
Leave a comment