Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
img 7896

कोरिया जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी सौगात

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 21.06.16 1

राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज व वाहन जब्त

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.51.52

न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, चाकूबाजी की खबर निकली अफवाह: पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कोरिया जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी सौगात
  • राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज व वाहन जब्त
  • न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, चाकूबाजी की खबर निकली अफवाह: पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
  • प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ और हरित अमृतधारा का लिया संकल्प
  • निर्माणाधीन थाना भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दीवारों में दरारें देख ग्रामीणों में नाराजगी
  • मानस भवन दुकान आवंटन पर उठे सवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर पक्षपात और आर्थिक अनियमितता के आरोप
  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उपजेल लखनादौन का निरीक्षण
  • *पलारी नगर पंचायत में भारी मतों से 16 कमल खिलाएं, विकास की जिम्मेदारी साय सरकार की : डिप्टी सीएम अरुण साव*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज पिलाएगा 1 लाख लोगों को मीठा शरबत
Policewala

सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज पिलाएगा 1 लाख लोगों को मीठा शरबत

PolicewalaBy PolicewalaMay 6, 2026No Comments13 Views
59ba933d 80da 431b 8992 bea500f2c67d
b6517b07 d41b 4b40 ac2a 58226cd26ac5


रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा सिक्खों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश स्तरीय विशाल ‘छबील’ (शरबत वितरण) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आस्था और सेवा के इस महाकुंभ में संपूर्ण प्रदेश के लगभग एक लाख राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया जाएगा, जो अपने आप में राज्य का सबसे बड़ा वितरण कार्यक्रम होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के अद्वितीय त्याग, धर्म के प्रति उनकी अडिग निष्ठा और उनके महान बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
इस पुनीत अवसर पर केवल सेवा ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है। छबील स्थलों पर श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन इतिहास, उनकी शिक्षाओं और उनके संघर्षमयी गौरवशाली क्षणों पर आधारित एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सामान्य नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के उन ऐतिहासिक प्रसंगों से अवगत कराया जाएगा, जिसमें उन्होंने धर्म की रक्षा हेतु मुगल शासक जहांगीर द्वारा दी गई अमानवीय प्रताड़नाओं को सहर्ष स्वीकार किया, किंतु सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वृहद आयोजन में प्रदेश की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, स्त्री सत्संग और युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे एकजुट होकर सेवा भाव से इस छबील में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम को सर्वधर्म समभाव का स्वरूप देने के लिए विभिन्न धर्मों के प्रमुखों, सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि समाज में प्रेम, भाईचारे और अखंडता का संदेश प्रसारित हो सके।
इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज के वरिष्ठ सदस्यों नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, हरकिशन सिंह राजपूत और कुलवंत सिंह खालसा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि 18 जून 1606 को मुगल शासक जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जन देव जी को जलते हुए गर्म तवे पर बैठाकर ऊपर से गर्म रेत डाली गई थी। भीषण यातनाओं के बावजूद उन्होंने ‘तेरा कीआ मीठा लागै’ का संदेश देते हुए प्राण त्याग दिए, पर इस्लाम स्वीकार नहीं किया। उनकी इसी तपिश को शांत करने और उनके धैर्य को नमन करने के लिए दुनिया भर में सिक्ख समाज द्वारा ठंडा शरबत वितरित किया जाता है। अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

img 7896

कोरिया जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी सौगात

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 21.06.16 1

राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज व वाहन जब्त

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.51.52

न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, चाकूबाजी की खबर निकली अफवाह: पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

May 30, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026786
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026733
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026581
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026546
Don't Miss
img 7896 Policewala

कोरिया जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी सौगात

By PolicewalaMay 30, 20261

बैकुंठपुर- कोरिया – बैकुंठपुर जिला अस्पताल परिसर में नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन और…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 30 at 21.06.16 1

राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज व वाहन जब्त

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.51.52

न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, चाकूबाजी की खबर निकली अफवाह: पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.30 1

प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ और हरित अमृतधारा का लिया संकल्प

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
img 7896

कोरिया जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिली एक बड़ी सौगात

May 30, 2026
WhatsApp Image 2026 05 30 at 21.06.16 1

राम दरबार सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज व वाहन जब्त

May 30, 2026
Visitors
1670000
This Month : 62774
This Year : 241917
Total Users : 1244237
Views Today : 2601
Total views : 5620643
Who's Online : 4
Server Time : 2026-05-30
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.