Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 11.04.53

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
  • मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
  • छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार 
  • ⁠12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
  • गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 6 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती: सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने बनाई व्यापक रणनीति
Policewala

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती: सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने बनाई व्यापक रणनीति

PolicewalaBy PolicewalaJuly 24, 2026No Comments18 Views
852dff5a 2792 44f9 814e 731a4e7ee873
f8bd74c3 78ed 4d19 bd91 93eac223006a

गरियाबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और जनभागीदारीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गरियाबंद में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी जयंती वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, सामाजिक समरसता अभियानों एवं सेवा गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी में संत रविदास जी का भव्य स्मारक निर्माण उनकी महान विरासत को संरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को भाजपा की विशेष टीम वाराणसी से कलश में पवित्र माटी एवं जल लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी, जिसे प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं देवस्थलों तक पहुंचाकर विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि संत रविदास जी ने श्रम की गरिमा, समानता और मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जयंती वर्ष के दौरान प्रदेशभर में सामाजिक समरसता यात्राएं, विचार गोष्ठियां, सेवा अभियान तथा संत रविदास जी की शिक्षाओं पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों और बस्तियों में निबंध, चित्रकला एवं विचार-विमर्श प्रतियोगिताओं के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही स्वच्छता एवं सेवा कार्यों को भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान केवल जयंती आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के समरसता और मानवता के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि 25 से 27 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी से लाई जाने वाली पवित्र माटी एवं जल को योजनाबद्ध तरीके से सभी प्रमुख मंदिरों और देवस्थलों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी के विचार भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम समाज में समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का नया संदेश देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, राजेश साहू, जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी, ईश्वर साहू, पदुलोचन जगत, केशरी ध्रुव, हलमन धुरुवा, लालिमा पारस ठाकुर, शिवागनी चतुर्वेदी, जिला मंत्री सुरेंद्र सोंटेके, मनीष सिन्हा, सरिता ठाकुर, शीतला पांडेय, बिंदु सिन्हा, मिलेश्वरी साहू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

df1a9bb7 b9b4 48f4 b340 24fb7aa69307

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

⁠12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प

August 26, 2026
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05 क्षेत्रीय खबर

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

By PolicewalaAugust 26, 202626

कटनी बहोरीबंद। क्षेत्र में इन दिनों बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके सड़क पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 11.04.53

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
Visitors
1844769
This Month : 57239
This Year : 416686
Total Users : 1419006
Views Today : 4723
Total views : 5990584
Who's Online : 53
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.