कटनी
कटनी जिले की तहसील बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसन मैं देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार गांव बांसन के निवासी राजा राम यादव के मकान में रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ देर के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे मकान को बुरी तरह नुकसान पहुंचा ,आग के कारण घर में रखा संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी नष्ट हो गया ,घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। और कोई जनहानि नहीं हुई ,घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुकसान की शंका जताई जा रही है ,ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है जिससे आगजनी से प्रभावित परिवार को राहत मिल सके, घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
- डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
- देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
- धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
- बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
- उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 3,500 क्षतिग्रस्त पेड़ों को बचाने की मुहिम, कर्नाटक से पहुंचे ‘ट्री डॉक्टर’ विजय निशांत
- विकसित भारत युवा संसद के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
