नरसिंहपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने गुरु स्थान झोतेश्वर धाम प्रवास के दौरान उन्होंने सनातन, युवाओं और चुनाव आयोग के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
शंकराचार्य ने कहा कि आज एक तरफ सनातन को बढ़ाने की बात कही जा रही है, तो दूसरी तरफ सनातन धर्म के दोनों गुरुओं की अवहेलना की जा रही है। जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, उन्हें पहले सनातन के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने नेताओं और अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को क्या बढ़ावा देंगे।
वहीं जैन समाज और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश के नौजवानों के हाथ में देश का भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी नौजवान को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं पर की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
शंकराचार्य ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग सत्ता दल को फायदा पहुंचाने के लिए खुलेआम काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया की एक पत्रकार ने पूरे मामले को सामने रखा है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अन्य अधिकारी बार-बार आपत्ति उठा रहे हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने आते ही जुवारियों पर दमतोड़ कार्यवाही
- अजयगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने की अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही
- SND योगा ग्रुप के माध्यम से योग शिक्षिका शबनम सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना की मिसाल पेश की है
- छत्तीसगढ़ में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज, किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की चेतावनी।
- रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आखिर किसकी शह पर निकली पिस्टल? घटना के पीछे किसका हाथ, उठे गंभीर सवाल।
- चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस _अन्तर्राजीय चोर 15 लाख के सोने चांदी के जेवर सहित गिरफ्तार
- साइबर सेल का सराहनीय कार्य ठगी के 79 हजार रुपये पर लगवाया लियन (होल्ड)
