Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
b27ffeaa d203 4f76 ba5c 5f111ec873f7

घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत

June 26, 2026
9b911f1a 7a11 409a 9eeb 3b50056c8ac4

डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी

June 26, 2026
78157652 4f2e 43ce b7e6 3d6b19efd8e4

मेंहदवानी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंह को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि

June 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत
  • डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी
  • मेंहदवानी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंह को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि
  • कटनी जिला से चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • शहडोल पुलिस की बड़ी कामयाबी: नशा तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, 880 नशीले इंजेक्शन और स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
  • तालाब के पानी में जहर मिलाने से 14 वन्यजीवों की मौत, वन विभाग ने 3 आरोपियों को पकड़ा
  • मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर चिकित्सालय में उमड़ रहा भरोसा, प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे उपचार के लिए
  • धमतरी पुलिस की संवेदनशीलता: दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों को मिली 1.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सुरक्षा*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - विकास की नई इबारत लिख रहा बिलासपुर, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
Policewala

विकास की नई इबारत लिख रहा बिलासपुर, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

PolicewalaBy PolicewalaJune 2, 2026No Comments3 Views
87ced594 0804 409e bd6d 526ac6e34999

जनता के विश्वास को और मजबूत बना रहा सुशासन तिहार : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुर. 2 जून 2026. केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर के पुत्रीबाई स्कूल सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिविर में कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही ही वास्तविक सुशासन है। सुशासन तिहार ने शासन के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। न्यायधानी बिलासपुर को उसकी पहचान और गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 12 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से अरपा राम सेतु से शनिचरी रपटा तक सड़क, नाला एवं पिचिंग कार्य तथा 5 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक आरसीसी बॉक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कुल 18 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के लागत के इन विकास कार्यों से शहर की अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को और सशक्त बनाने का अभिनव अभियान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। श्री साहू ने कहा कि बिलासपुर आज तेजी से बदलती हुई न्यायधानी के रूप में उभर रहा है। फोरलेन सड़कों का निर्माण, एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में हो रहे प्रयास तथा कोपरा जलाशय का रामसर साइट के रूप में चयन इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। बिलासपुर के समग्र विकास के लिए आवश्यक हर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासन के प्रति उसका बढ़ता विश्वास ही सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सुशासन तिहार ने शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम तैयार किया है, जिससे लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर को उसकी पहचान के अनुरूप विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विगत दो वर्षों में जिले में 412 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत और संचालित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी और न्यायधानी को प्रदेश के सबसे विकसित शहरों में शामिल किया जाएगा। श्री साव ने पुत्रीबाई सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवॉल एवं शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बिलासपुर नगर निगम के सभापति श्री विनोद सोनी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, श्री बंधुलाल मौर्य, श्री राजेश सिंह, श्रीमती सुनीता जगत, श्री विजय ताम्रकार, श्री लक्ष्मीनारायण कश्यप और श्री मोहित जायसवाल सहित पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

ba8b83be 8fea 46fb 92e2 95014c89c98c

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

b27ffeaa d203 4f76 ba5c 5f111ec873f7

घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत

June 26, 2026
9b911f1a 7a11 409a 9eeb 3b50056c8ac4

डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी

June 26, 2026
78157652 4f2e 43ce b7e6 3d6b19efd8e4

मेंहदवानी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंह को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि

June 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,232
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026748
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
b27ffeaa d203 4f76 ba5c 5f111ec873f7 Policewala

घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत

By PolicewalaJune 26, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, गांव में…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
9b911f1a 7a11 409a 9eeb 3b50056c8ac4

डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी

June 26, 2026
78157652 4f2e 43ce b7e6 3d6b19efd8e4

मेंहदवानी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंह को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि

June 26, 2026
WhatsApp Image 2026 06 26 at 19.54.26 1

कटनी जिला से चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
b27ffeaa d203 4f76 ba5c 5f111ec873f7

घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत

June 26, 2026
9b911f1a 7a11 409a 9eeb 3b50056c8ac4

डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी

June 26, 2026
Visitors
1721377
This Month : 49242
This Year : 293294
Total Users : 1295614
Views Today : 186
Total views : 5727467
Who's Online : 11
Server Time : 2026-06-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.