रायपुर कलेक्टर ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर के दानी स्कूल और संजय नगर स्थित शहीद संजय यादव शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, उचित बैठक व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल
- गांजा तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद पुलिस, वायरल वीडियो की DSP स्तर पर जांच शुरू
- अवैध ब्लास्टिंग का सिंडिकेट! खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
- बल्लू का लाइट मैन ही बना ट्रांसफार्मर मिस्त्री!: वायरल वीडियो ने खोली एमपीवी और टेंट संचालक की बड़ी लापरवाही
- शहडोल में पैकेज्ड पानी का खेल? निजी वाटर प्लांट्स पर खाद विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में
- बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन: 125 बच्चों ने सीखी संस्कृति, कला और जीवन मूल्यों की पाठशाला
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज 3 मई को गरियाबंद जिले के प्रवास पर
- बिलहरी पुलिस ने चार पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
