घटना का विवरण:
दिनांक 17 अगस्त 2026 की रात ग्राम खेड़ी बजरंगगढ़ में बिजली के खंभे से एल्युमिनियम का तार काटते समय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी की। फरियादी सुखराम और सुरेश की तत्परता से मौके पर एक आरोपी सुरपाल को पकड़ा गया, जबकि अन्य आरोपी पिकअप वाहन से फरार हो गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 581/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
एसपी रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी श्री विवेक कुमार लाल, एएसपी शहर श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी (डीएसपी) श्री सुरेन्द्र सिंह गड़रिया की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बनाने, माल परिवहन करने और उसे खरीदने वाले कबाड़ी समेत कुल 04 आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
सुरपाल भाभर (32 वर्ष) — निवासी आड़ापंथ, थाना रावटी
भारत उर्फ भरत भाभर (18 वर्ष) — निवासी आड़ापंथ, थाना रावटी
पप्पु भुरिया (42 वर्ष) — निवासी नीमचौक, रावटी (पिकअप वाहन चालक व स्वामी)
भरत तोलाराम बोरिया (43 वर्ष) — निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, रावटी (कबाड़ व्यापारी)
जप्त मशरूका (कुल कीमत ~ ₹10,00,000/-):
बोलेरो पिकअप (MP-13-AM-8207): अनुमानित कीमत ₹8,00,000/-
चोरी का एल्युमिनियम तार: अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-
सराहनीय भूमिका:
डीएसपी सुरेन्द्र सिंह गड़रिया, एसआई गलसिंह भावेल, प्रधान आरक्षक रविन्द्र शुक्ला, महेश ठाकरे, आशीष धानक तथा आरक्षक अवधेश सिंह परमार, बहादुर डांगी और जयेश पोसवाल की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट: कुश मेहता, पुलिसवाला न्यूज़ (रतलाम)
Trending
- तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां
- अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- अवैध ड्रग्स एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 1 कट्टा और स्कूटी जब्त
- गरियाबंद के शिक्षा जगत को बड़ी उपलब्धि: ओमेश्वरी साहू और अनिल अवस्थी राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे अलंकृत
- शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
- चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तयात कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियां, संतोषी को मानिकपुर और सुरेंद्र को शहपुरा की कमान







