Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.24.09 2

24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल
  • हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
  • 24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा
  • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं
  • श्री ललित चन्द्रनाहू की पहल रंग लाई: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नीति में बड़ा संशोधन, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरे 21 क्विंटल का बोनस
  • स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में बदला 220 बिस्तर अस्पताल का न्यू सर्वसुविधायुक्त आपातकालीन कक्ष
  • 8 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 किलोमीटर दूर ड्यूटी का फरमान! गरियाबंद में सरकार की व्यवस्था के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटरों का विस्फोटक प्रदर्शन
  • बघेल का भाजपा पर हमला: बोले- आज चुनाव हुए तो इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।
Policewala

यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।

PolicewalaBy PolicewalaOctober 7, 2026No Comments17 Views
60e53823 63f0 4ab4 8a9e 7a2949467d29

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व इनाम देकर किया सम्मानित।

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ड्यूटी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया।

यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों के साथ ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दो माह में ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को 22 प्रकरणों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आर्म्स एक्ट के 05 मामलों में कार्रवाई। यातायात ड्यूटी के दौरान आरोपियों से चाकू एवं अन्य हथियार बरामद कर कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम दिया गया।

चोरी के 10 मामलों में वाहन बरामद कराने में अहम भूमिका। ड्यूटी के दौरान चोरी के वाहनों की पहचान कर उन्हें बरामद कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 21 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

लूट के 07 मामलों में आरोपियों की धरपकड़। यातायात ड्यूटी के दौरान तत्परता एवं सजगता का परिचय देते हुए लूट के 07 मामलों में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 27 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया।

इस प्रकार यातायात पुलिस के कुल 61 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यातायात पुलिस का प्राथमिक दायित्व शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है, लेकिन ड्यूटी के दौरान अपराध या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ना पुलिस की सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा अपराध नियंत्रण में किया जा रहा यह कार्य कमिश्नरेट के लिए बड़ी उपलब्धि है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि आम नागरिक का पुलिस से सबसे नियमित संपर्क सड़क पर यातायात पुलिसकर्मी के माध्यम से होता है। ऐसे में यातायात पुलिसकर्मियों का व्यवहार और उनकी कार्यशैली जनता के बीच पुलिस की छवि को प्रभावित करती है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की।

पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यातायात पुलिस भविष्य में भी इसी निष्ठा, सजगता और तत्परता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू, रमेश येरेवार, सतीष ठाकुर, कमलजीत पाटले, श्रीमती सीमा अहिरवार सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.24.09 2

24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा

November 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026923
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026806
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19 Policewala

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

By PolicewalaNovember 13, 202616

धान खरीदी से लेकर सड़क, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यापक समीक्षा; अवैध रेत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.24.09 2

24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.08.58 1

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
Visitors
2037265
This Month : 32170
This Year : 609182
Total Users : 1611502
Views Today : 3118
Total views : 6438629
Who's Online : 9
Server Time : 2026-11-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.