Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.08.11 1

बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग
  • रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।
  • बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया
  • बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति
  • एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
  • साइबर अपराध के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का डिजिटल वार!
  • कार चढ़ाकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी भरत मंगनानी पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर
  • रैक्टर शोरूम में 11 लाख से अधिक का गबन करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…
Policewala

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

PolicewalaBy PolicewalaJuly 16, 2026No Comments8 Views
6129623f 7c6d 4f98 b53f 78322b9f6682

मंडला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम मंडला आगमन हुआ। जहां जिले के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक जगह-जगह मंच सजाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच प्रदेश अध्यक्ष का काफिला मंडला पहुंचा, जहां युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के मंडला आगमन से पूर्व सर्वप्रथम जिले की सीमा स्थित सलवाह मंडल, घुघरी मंडल एवं पदमी मंडल में युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही उनका काफिला नगर सीमा में प्रवेश किया स्वागत का सिलसिला और भी भव्य हो गया। बिनेका तिराहा में विकास यादव,अंचल जैन, जैन मंदिर के सामने शुभम एवं सर्वज्ञ सोनी, दीनदयाल चौराहा में अंकित जोशी एवं नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं रेडक्रॉस परिसर के सामने मगलेश चक्रवर्ती एवं अश्वनी सोनी, नगर पालिका कार्यालय के सामने उत्कृष्ट यादव, सावन नीखर एवं राहुल सिंगौर, बैगा बैगी चौक में ऋषभ सिन्हा व नेहरू स्मारक में अजीत सिंहानी एवं अमन अग्रवाल अनुपम दीक्षित,देव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग मंच लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किया। नेहरू स्मारक से ढोल-धमाकों के साथ स्वागत रैली भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। युवा संवाद कार्यक्रम के मंचासीन अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमन राय, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर एवं मृदुल मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया, प्रदेश योग एवं फिट इंडिया प्रभारी योगेश शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल जैन, प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी जय रोहाणी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभित नाथ शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि वर्ष 2014 से देश में ईमानदार और जनहितैषी सरकार बनने के बाद देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल क्रांति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और आज देश का युवा तकनीक, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के नए युग का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है और इस संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक युवा कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक देश के युवाओं को भ्रमित करने और उनके भविष्य के साथ छल करने का काम किया, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करना युवाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें स्वयं युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहने का अवसर मिला है, इसलिए वे युवा शक्ति की ऊर्जा और क्षमता को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि मंडला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है, लेकिन यहां के युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय कार्य किया है और ऐसे लक्ष्य पूरे किए हैं, जिन्हें असंभव माना जाता था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान युवा मोर्चा आने वाली पीढ़ी के नेतृत्व का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रत्येक चैपाल, प्रत्येक गांव और “हर झोपड़ी और हर खोपड़ी” तक पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडला के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जिले में आगमन हुआ है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसमें युवा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य युवा ही करते हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा एवं जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल ने किया। वही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। युवा संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने जिले के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े युवाओं के साथ आयोजित इंफ्लूएंसर मीट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंडला जिले के विभिन्न इंफ्लूएंसर्स से संवाद करते हुए डिजिटल माध्यमों के जरिए राष्ट्रहित, समाजहित और सकारात्मक विचारों के प्रसार पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश देशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति की कामना की। वहीं उन्होंने इसके बाद आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी सावलदास पमनानी से आत्मीय भेंट भी की। इस अवसर पर श्री टेलर ने उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पूरे मंडला प्रवास के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्‍यक्ष,कार्यकर्ता और युवा कार्यक्रमों में शामिल हुए। स्वागत, युवा संवाद, इंफ्लूएंसर मीट, धार्मिक दर्शन और लोकतंत्र सेनानी से भेंट जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का मंडला प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

390145a3 6806 4baf 9915 1500848427f8

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.08.11 1

बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया

August 19, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,270
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026770
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026619
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30 Policewala

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

By PolicewalaAugust 19, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया चार वर्ष से अधिक समय और 52 वर्ष की आयु …

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.08.11 1

बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.28.53

बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
Visitors
1832321
This Month : 44791
This Year : 404238
Total Users : 1406558
Views Today : 3489
Total views : 5957027
Who's Online : 8
Server Time : 2026-08-19
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.