कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रहे जुआँफड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोदार स्कूल के पीछे नाले के पास दबिश देकर जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी में कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,800 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए कपड़े तथा मौके पर खड़ी दो चारपहिया गाड़ियां—एक हुंडई एलांट्रा और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो—जब्त की हैं। जिनकी कीमत भी लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
इस कार्यवाही में पुलिस ने अमित पिता अनिल यादव निवासी चंदनगांव, योगेश पिता मूरत प्रजापति निवासी इमलीखेडा, रामशंकर पिता उमेदराव लिखितकर निवासी चंदनगांव, विरेन्द्र पिता अनिल लोखंडे उम्र निवासी चंदनगांव
नीरज पिता अनिल कराडे निवासी संचार कालोनी, प्रणव पिता संजय पाटनकर निवासी चंदनगांव,निशांत पिता राजकिशोर अल्डक निवासी एकता कालोनी चंदनगांव, पुनीत पिता भाउराव ठाकरे निवासी चंदनगांव, विशाल पिता सुनील यादव निवासी एकता कोलोनी, गगन पिता भिवेश्वर लोखंडे निवासी पालामउ मोहखेड हाल स्मोक हब शोप चंपारड हांडी के बाजू में, लीलाधर एवं वेदांत को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS अमित मिश्रा
Trending
- *रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*
- नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद
- चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम
- कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न
- *रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे30 हादसा शारदा मंदिर नाँगा घाटी मे*
- *आरक्षक भूरी सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
- 5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
- सावधान शराब कोचिये! रतनपुर पुलिस घर में घुसकर कर रही गिरफ्तारी | 3 पकड़े गए, सीधे जेल*
