सनातन की रक्षा हेतु कोरबा में पदयात्रा: पल्लवी मनु देवगौड़ा ने युवाओं से की बागेश्वर धाम सरकार के साथ जुड़ने की अपील
सनातन धर्म की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने और भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए सनातन रक्षा दल ने एक वृहद अभियान का शंखनाद किया है। दल की जिला अध्यक्ष पल्लवी मनु देवगौड़ा के नेतृत्व में जिले भर में हिंदुत्व की रक्षा और धर्म प्रचार का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है।
धर्म रक्षा का संकल्प
पल्लवी मनु देवगौड़ा ने स्पष्ट किया कि सनातन रक्षा दल का मुख्य उद्देश्य केवल धर्म का प्रचार करना ही नहीं, बल्कि धर्म परिवर्तन जैसी चुनौतियों से हिंदुओं की रक्षा करना और युवाओं को अपनी जड़ों (रामायण और शास्त्रों) से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास हर घर में रामायण का पाठ और हर युवा के हृदय में सनातन का गर्व जगाना है।”
बागेश्वर धाम की पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान
इसी कड़ी में, सनातन को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने के लिए पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) द्वारा आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए कोरबा वासियों को आमंत्रित किया गया है। पल्लवी जी ने विशेष रूप से युवाओं और मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा का हिस्सा बनकर सनातन की एकता का परिचय दें।
पल्लवी मनु देवगौड़ा के लिए विशेष संदेश
“पल्लवी जी का व्यक्तित्व धर्म के प्रति अटूट निष्ठा और अटूट साहस का प्रतीक है। जिला अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका केवल एक पद नहीं, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए समर्पित एक मिशन है। वे न केवल संगठन का नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि नारी शक्ति को धर्म रक्षा के पथ पर अग्रसर करने वाली एक सशक्त मार्गदर्शक भी हैं।”
सनातन रक्षा दल से जुड़े।
सम्पर्क सूत्र: 9117192271.
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
Trending
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी पुलिस की गिरफ्त में
- कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सम्मान” *उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 200 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
- शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त
- कोयला माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा रेत की आड़ में हो रही थी कोयले की तस्करी, संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर जब्त
- कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप
- सही दवा, शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार: सघन जांच जारी
- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज
- हेलमेट नहीं तो कार्यवाही तय
