रायपुर, 12 जून 2026: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए एक करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सूरजपुर और जशपुर जिलों में विभिन्न निर्माण व जीर्णोद्धार कार्यों के लिए संचालनालय से आदेश जारी कर दिए हैं।
इस राशि के तहत सूरजपुर जिले की नगर पंचायत प्रतापपुर में कुल 34 लाख 10 हजार रुपए के कार्य कराए जाएंगे, जिसमें वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 23 लाख 77 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-9 में भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए 10 लाख 33 हजार रुपए खर्च होंगे। वहीं दूसरी तरफ, जशपुर नगर पालिका में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से 80 लाख रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हॉल का कायाकल्प यानी जीर्णोद्धार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इन सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ
- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री बनीं कंचन पाठक शुक्ला, धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
- रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
- खड़े ट्रकों के पीछे दम तोड़ रही जिंदगियां, आखिर कब जागेगा अनूपपुर का यातायात विभाग?
- क्षमता से अधिक बिठाएं स्कूली छात्रों के 16 निजी वाहन मोबाइल कोर्ट ने पकड़े*की गई चालानी कार्रवाई
- आई टी एस कॉलेज के जनजागरूकता अभियान से गूंजा फूलकर्रा, रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया सामाजिक एकता का संदेश
- 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने भेजा जेल
- ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे तस्कर, बालोद पुलिस ने 138 किलो से अधिक गांजा किया जब्त







