पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13/06/2026 के कुठला पुलिस को चोरी हुए ट्रक को चन्द घण्टो में जप्त करने में एवं सबमर्सियल पम्प चोरी करने वाले आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार करने में दोहरी सफलता प्राप्त हुई है ।
प्रार्थी रामजी पटेल पिता बालमुकुन्द पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी कैलवारा कला थाना कुठला कटनी की रिपोर्ट पर कि उसका अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक MP20HB4961 (कीमत लगभग 15 लाख रुपये), जो पटेल ढाबा के पास खड़ा था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 491/26 धारा 305(b) BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम से ट्रक की लोकेशन सरलानगर-भदनपुर मार्ग पर ट्रेस करते हुए पुलिस टीम द्वारा जिला मैहर से चोरी गए ट्रक को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई । जप्तशुदा ट्रक को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। घटना में शामिल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
दूसरे मामले में दिनांक 07/05/2026 को प्रार्थी शुभम बर्मन पिता विनोद उम्र 25 वर्ष निवासी चाका थाना कुठला की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर पम्प हाउस का ताला तोड़कर CRI कम्पनी का 7.5 HP समर्सिबल पम्प, तीन नग चेम्बर, 16 नग रॉड एवं 6 नग पाना चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 371/26 धारा 331(4),303(2) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान थाना कुठला पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आकाश यादव पिता अनिल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी लमतरा फाटक को दिनांक 13/06/2026 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया समर्सिबल पम्प बरामद किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, नरेन्द्र पटेल, ताहिर खान, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- नीति आयोग की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने गरियाबंद-मैनपुर का किया निरीक्षण
- रायपुर में बंद फैक्ट्री में डकैती का पर्दाफाश, 17 लाख के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
- मंडेली में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी यादव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
- शरद पूर्णिमा पर भक्ति के सैलाब में डूबा शहपुरा, मां महाकाली की प्रतिमाओं का निकला भव्य चल समारोह
- डिंडौरी की शिवानी वरकड़े राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
- ‘प्रेस’ लिखी टाटा टियागो कार से शराब तस्करी, शहडोल के दो और डिंडौरी का एक युवक गिरफ्तार
- धमतरी: घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार।
- गरियाबंद में खड़गे की टिप्पणी पर बवाल, युवा मोर्चा ने फूंका पुतला







