दुर्ग :
पद्मनाभपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हीरा-रत्न जड़ित आभूषण और नकदी बरामद की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
पुरानी घटना: थाना पद्मनाभपुर में घरेलू काम करने वाली महिला (कविता देशलहरे) को पूर्व में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
नई अपडेट: पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के आभूषण ‘गोविंद ज्वेलर्स’ के संचालक रमेश सोनी ने खरीदे थे।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ज्वेलर्स को हिरासत में लिया। साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में BNS की धारा 317(2) जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जप्त मशरूका:
हीरा-रत्न जड़ित 2 अंगूठियां और 1 कान का टॉप्स।
1 बेशकीमती रूबी रत्न।
₹47,000 नगद राशि।
चेतावनी: दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि बिना वैध दस्तावेजों के गहनों की खरीदी-बिक्री न करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च
- सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई
- डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर
- कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक
- राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई – 5 लाख की MD ड्रग्स सहित तस्कर गिरफ्तार
- शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुखर, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए कार्यशाला आयोजित
- इंदौर जनसुनवाई में CP संतोष सिंह ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, 84 शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
