Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 23 at 11.33.00

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल
  • फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - गरियाबंद: 14 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Policewala

गरियाबंद: 14 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का मादक पदार्थ जब्त

PolicewalaBy PolicewalaAugust 11, 2026No Comments60 Views
a8ff8cfd b9be 4fdb bce0 47e3a1be4cc2

छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी और मोबाइल समेत कुल ₹7.45 लाख का सामान जब्त

गरियाबंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर थाना छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹7 लाख बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी और मोबाइल सहित कुल करीब ₹7.45 लाख का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को थाना छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोंगरा तिराहा-बिरनीबाहरा मार्ग की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर परिवहन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान टीवीएस जुपिटर क्रमांक CG-23-P-0438 को रोककर गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने पैरदान में रखे कपड़े के थैले तथा डिक्की में टेप से लिपटे पैकेट से कुल 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजा ₹7,00,000, टीवीएस जुपिटर स्कूटी ₹40,000 तथा एक की-पैड मोबाइल ₹4,000 कीमत का बताते हुए कुल ₹7,44,000, यानी लगभग ₹7.45 लाख का सामान जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम साहू, पिता स्व. शारदा साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी खुड़सा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद बताया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एसपी के निर्देश पर नशे के कारोबार पर शिकंजा

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा सहित मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय कर लगातार निगरानी की जा रही है। छुरा पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

6a3db4b3 c9b5 4fcf 902e e01812a95008

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026890
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026748
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 23 at 11.33.00 क्षेत्रीय खबर

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल

By PolicewalaSeptember 23, 20262

महासमुंद। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को अपने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 23 at 11.33.00

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026
Visitors
1900743
This Month : 46118
This Year : 472660
Total Users : 1474980
Views Today : 2419
Total views : 6140494
Who's Online : 13
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.