रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना आमानाका क्षेत्र में कार चढ़ाकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले फरार आरोपी भरत मंगनानी ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 अगस्त 2026 की है। मृतक परमजीत रणगण्ही की शादी की बातचीत शिखा साहू नामक युवती से चल रही थी। घटना के दिन शिखा अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार से टाटीबंध आई थी। टाटीबंध गुरुद्वारा के पास परमजीत और शिखा की मुलाकात के दौरान भरत मंगनानी का परमजीत से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी भरत ने हत्या की नीयत से तेज रफ्तार कार परमजीत पर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल परमजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और बढ़ते दबाव के चलते आरोपी भरत मंगनानी ने 18 अगस्त 2026 को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उससे घटना से जुड़े साक्ष्यों और कारणों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बडखेरा आश्रम में जन्माष्टमी पर श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया भगत गिरी बच्चू महाराज का जन्मोत्सव
- निर्माण कार्यों में लापरवाही के आरोप, उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस
- पुलिया में गड़बड़ी पर सचिव निलंबित, पर तकनीकी अमले की जिम्मेदारी का क्या?
- हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
- तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां
- अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- अवैध ड्रग्स एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 1 कट्टा और स्कूटी जब्त







