Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
photo 2026 07 12 18 59 11

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 55 36

थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 52 44

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
  • थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
  • स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
  • सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
  • यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
  • थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - करोड़ों की सीसी सड़कों की गुणवत्ता जांच शुरू, कोर कटिंग कर लिए गए नमूने, कलेक्टर से शिकायत के बाद शहपुरा पहुंची जांच टीम
Policewala

करोड़ों की सीसी सड़कों की गुणवत्ता जांच शुरू, कोर कटिंग कर लिए गए नमूने, कलेक्टर से शिकायत के बाद शहपुरा पहुंची जांच टीम

PolicewalaBy PolicewalaJune 10, 2026No Comments157 Views
fbed8d84 30fd 4425 b4de 8bf4740a168d

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

शहपुरा (डिंडौरी)। नगर परिषद शाहपुरा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच अब धरातल पर शुरू हो गई है। कलेक्टर डिंडौरी के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच दल मंगलवार को शाहपुरा पहुंचा और शिकायत में उल्लेखित निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए कोर कटिंग के माध्यम से नमूने एकत्र किए।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट डिंडौरी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शाहपुरा निवासी रामदयाल यादव ने नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में विभिन्न निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी।

शिकायत के तीसरे बिंदु में कायाकल्प योजना एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत निर्मित सीसी सड़कों की गुणवत्ता और मात्रा पर सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप था कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया और कई स्थानों पर स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया। इसके चलते कुछ सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त होने लगी हैं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

शिकायत में उल्लेख किया गया था कि वार्ड क्रमांक-3 में शहीद स्मारक से राजेश उपाध्याय के घर तक, वार्ड क्रमांक-4 में निजार खान के घर से शंकरगंज तक तथा वार्ड क्रमांक-3 में अर्जुन रजक के घर से मेहंदवानी रोड तक सीसी सड़क निर्माण स्वीकृत था। आरोप है कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य स्वीकृत स्थल के अनुरूप नहीं कराया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, शहीद स्मारक से निर्माण किए जाने के बजाय शिवशक्ति चौक से सड़क बनाई गई, जबकि अर्जुन रजक के घर से मेहंदवानी रोड तक प्रस्तावित सड़क में भैरवगंज क्षेत्र का लगभग 100 मीटर हिस्सा छोड़ दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डिंडौरी ने एसडीओ पीआईयू और एसडीओ पीडी को शामिल करते हुए दो सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच दल ने शिकायत में वर्णित स्थलों का निरीक्षण किया और सड़कों की मोटाई तथा निर्माण गुणवत्ता की जांच के लिए कोर कटिंग कर नमूने लिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की सतह पर कई स्थानों पर गिट्टी उखड़ने और सतह खराब होने की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। नगर परिषद के इंजीनियर को आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए नमूनों को तकनीकी परीक्षण के लिए जबलपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं। यदि जांच में अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

नगर परिषद शाहपुरा के विकास कार्यों को लेकर शुरू हुई इस जांच पर नगरवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब सभी को प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है, जो यह तय करेगी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

इनका कहना है

“शहपुरा निवासी रामदयाल यादव द्वारा कलेक्ट्रेट में सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। कलेक्टर महोदया के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच दल के तहत आज शाहपुरा में कोर कटिंग कर सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। इन नमूनों को जांच के लिए जबलपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

– राजेश विश्वकर्मा, एसडीओ, पीआईयू

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,259
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
photo 2026 07 12 18 59 11 देश

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

By PolicewalaJuly 12, 202626

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सिवनी (म.प्र.) थाना डुण्डासिवनी दिनांक : 12/07/2026 ♦️ 5 शातिर आरोपी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
photo 2026 07 12 18 55 36

थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 52 44

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
WhatsApp Image 2026 07 12 at 18.38.47

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

July 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
photo 2026 07 12 18 59 11

डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

July 12, 2026
photo 2026 07 12 18 55 36

थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

July 12, 2026
Visitors
1750729
This Month : 21669
This Year : 322646
Total Users : 1324966
Views Today : 1091
Total views : 5790078
Who's Online : 10
Server Time : 2026-07-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.