रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही ‘जीरो टोलरेंस’ अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (पुरानी बस्ती) श्री देवांश राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध गांजे के साथ एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है। थाना प्रभारी सुधांशु बघेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महोबा बाजार स्थित डबरापारा कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी की, जहाँ से मुकेश कुशवाहा नामक संदेही को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान 29 वर्षीय आरोपी मुकेश कुशवाहा (निवासी वीर शिवाजी नगर, आमानाका) के कब्जे से 02 किलो 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹20,700 आंकी गई है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 181/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पकड़ा गया आरोपी मुकेश कुशवाहा पुलिस रिकॉर्ड में एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आमानाका थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास
- थाना नीमच सिटी ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अपर्हत बालिका को दस्तयाब करने मे मिली सफलता
- मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्णग्रामीण परिवारों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
- नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षण प्रशासन प्राथमिकता से करे- अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग
- ओवरलोड रेत परिवहन पर बड़वारा पुलिस की बड़ी चोट, रेत से भरा हाइवा जब्त
- दुहनिया पंचायत में विकास निधि पर ‘अन्य व्यय’ का खेल? 20 लाख से अधिक के भुगतान सवालों के घेरे में, प्रभारी सचिव के खाते तक पहुंची राशि!
- 34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल
