Policewala
Home Policewala Varun Gandhi का फिर दिखा भाजपा प्रेम! कैम्ब्रिज विवाद पर इशारों-इशारों में राहुल गांधी को घेरा
Policewala

Varun Gandhi का फिर दिखा भाजपा प्रेम! कैम्ब्रिज विवाद पर इशारों-इशारों में राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक भाजपा नारेबाजी और प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक ने संसद में राहुल गांधी से उनके बयान पर माफी की मांग की है। इस बीच चचेरे भाई वरुण गांधी ने भी इशारों-इशारों में राहुल पर कटाक्ष किया है। वरुण बीते कुछ दिनों से भाजपा पर ही सवाल दाग रहे थे, लेकिन अब वो भी राहुल मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़े दिख रहे हैं।

वरुण ने ऑक्सफोर्ड के बुलावे को अस्वीकारा

वरुण गांधी ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें भी ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक बहस के लिए निमंत्रण आया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारत की राजनीति नियमित रूप से हमें अपनी नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का स्थान प्रदान करती है।

ऑक्सफोर्ड को पत्र लिखकर दिया जवाब

राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि उनके द्वारा चुना गया विषय किसी भी बहस के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की पसंद और चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन करना, एक अपमानजनक कार्य है। लंदन की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय लोकतंत्र पर राहुल की टिप्पणियों को लेकर भाजपा के चौतरफा हमले के बीच वरुण गांधी का यह बयान आया है। भाजपा राहुल से माफी की मांग कर रही है तो विपक्ष भी अदाणी मामले पर हंगामा कर रहा है।

भारत के बाहर देश का विरोध गलत

वरुण ने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में नीतिगत पहलों का अध्ययन और मूल्यांकन करना और संसद के भीतर और अन्य मंचों के माध्यम से प्रतिक्रिया देना उनका काम है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भारतीय नीति निर्माताओं के सामने देने चाहिए न की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर।

मेनका ने किया वरुण का बचाव

वरुण गांधी पर पार्टी विरोधी बयानों के आरोप लगने के बाद उनकी मां मेनका गांधी ने उनका बचाव किया था। उन्होंने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वरुण केवल देश की बात करते हुए ट्विटर पर लिखते हैं, न की पार्टी का विरोध करते हैं।

दरअसल, वरुण गांधी को कई दफा पार्टी की योजनाओं के विरुद्ध खड़ा देखा गया है। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि वह नेहरू और कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, वे केवल देश के लिए काम करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मध्य प्रदेश के 64 जांबाज पुलिसकर्मी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से हुए सम्मानित

लांजी के रानी अवंतीबाई स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में HOTWAX  Commerce कंपनी के आईटी प्रोफेशनल्स ने लिया ये ज्ञान

इंदौर मध्य प्रदेश  फ्रॉड से बचने के लिये हमेशा रखो  ये  ध्यान, ...

थाना स्लीमनाबाद पुलिस को *विशेष अभियान* के तहत मिली सफलताअपहृत बालिका को किया दस्तयाब ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक जिला कटनी द्वारा चलाये जा रहे...

विज्ञान भारती एवं उसके आयाम शक्ति ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

फिरोजाबाद सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की शाखा...