Policewala
Home मनोरंजन Jr NTR के बर्थडे पर फैंस ने पार कीं सारी हदें, बकरों की बलि देने के आरोप में नौ गिरफ्तार
मनोरंजन

Jr NTR के बर्थडे पर फैंस ने पार कीं सारी हदें, बकरों की बलि देने के आरोप में नौ गिरफ्तार

नई दिल्ली

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के लिए फैंस में काफी दीवानगी देखने को मिलती है। एसएस राजामौली की फिल्म RRR की कामयाबी ने जूनियर एनटीआर के फैनडम को और ज्यादा बढ़ा दिया।

20 मई 2023 को एक्टर ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन का क्रेज फैंस में भी साफ तौर पर देखने को मिला। जगह-जगह पर अपने ही अंदाज में फैंस ने एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

हालांकि, कुछ फैंस ने एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए सारी हदें पार कर दी। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर कर्नाटक पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। यहां पर जानिए, क्या है ये पूरा मामला।

सियासत.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में कुछ फैंस ने कथित रूप से दो बकरों को बड़ी ही बेरहमी से मार डाला और उनका खून एक्टर के फ्लेक्सी बैनर पर बहाया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कर्नाटक पुलिस ने 9 फैंस को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान पी शिव नागा राजू, के साई, जी साई, डी नागा भूषणम, वी साई, पी नागेश्वर राव, वाई धरणी, पी शिव और बी अनिल कुमार के रूप में की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान

खिलाड़ियों को पदक देकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं रायपुर 03 सितंबर...

Urfi Javed की ड्रेस देख फिर चकराया लोगों का दिमाग, कपड़ें देख कहा- ‘त्कुत्तों ने कपड़ों को फाड़ दिया’

नई दिल्ली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन फैंशन की दुनिया में...

टिकट विंडो पर द केरल स्टोरी ने मचाया गदर, छत्रपति और PS 2 को कांटे की टक्कर

थिएटर्स में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में ऑडियंस के एंटरटेनमेंट के...