Author: policewala

किसान धैर्य रखें, हर खेत पर जाकर किया जाएगा सर्वे : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा उप मुख्यमंत्री ने ओला एवं वर्षा से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया मंदसौर 4 फरवरी 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले में ओलावृष्टि एवं वर्षा से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम कितुखेड़ी, गोपालपुर, लोढ़ाखेड़ा, झारड़ा, अड़मालिया, किशनगढ़ में किसानों के खेतों में पहुंचकर अफीम, गेहूं, चना, चिया, अलसी सहित अन्य फसलों को देखा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार की चिंता न…

Read More

हेडलाइन: सोना-चांदी के बढ़ते दामों का फायदा उठाकर सक्रिय हुआ गिरोह, चंदवासा के व्यापारी दबाव में मंदसौर जिले में सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब एक नया खतरा सामने आया है। बढ़ते भाव का फायदा उठाकर एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो सालों पुरानी गिरवी रखी चांदी और सोने को लेकर व्यापारियों पर दबाव बना रहा है। इससे जिले के सर्राफा व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चंदवासा सहित आसपास के इलाकों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां गिरवी रखे पुराने आभूषणों को लेकर व्यापारियों को जबरन परेशान…

Read More

ढीमरखेड़ा के भमका का मामला, फर्जीवाड़े की जांच की गई शुरू जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े की जांच जनपद सीईओ ने शुरू कर दी है। इस संबंध में सरपंच बुद्धलाल से पद का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लिए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल यहां पर सरपंच ने पंचायत के अंदर ही चल रहे अलग-अलग कार्यों में पत्नी लक्ष्मी बाई, पुत्र संतोष पटैल और वधू लक्ष्मी बाई को कागजों में मजदूर बताते हुए मस्टर रोल में हाजिरी भरते हुए राशि निकाल ली। योजना में नहीं किया काम जनपद सीईओ द्वारा…

Read More

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा रायपुर।छत्तीसगढ़ का भविष्य नई प्रेरक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा, जिज्ञासा और सीखने की तीव्र इच्छा है। यह बात गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत ग्राम राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही। श्री शुक्ला ने “राम-राम छत्तीसगढ़” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण और रोचक प्रश्नों के सहजता से उत्तर दिए। उन्होंने स्मरण कराया कि 5 सितंबर 2025 को…

Read More

रायपुर रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन वारंट’: नॉर्थ जोन में आधी रात दबिश, 152 अपराधी गिरफ्तार राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन वारंट’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर के सीधे निर्देशन में मंगलवार को नॉर्थ जोन के पांच प्रमुख थानों में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 152 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। टीम बनाकर दी गई दबिश एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) आकाश मरकाम और एसीपी (उरला) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व…

Read More

जिले में शासकीय शिक्षा व्यवस्था पर माफियानुमा कब्ज़ा! बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़ खंडहर स्कूल, शिक्षक विहीन शालाएं और नियमों को ठेंगा दिखाते अधिकारी — प्रशासन मौन क्यों? छात्रावास व्यवस्था सवालों में: वर्षों से जमे अधीक्षक, नियम बेअसर” मण्डला -जिले में शासकीय स्कूलों की हालत अब केवल बदहाली नहीं, बल्कि एक सुनियोजित उपेक्षा और भ्रष्ट तंत्र की तस्वीर बन चुकी है। स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति, बच्चों के अनुरूप शौचालयों का अभाव, शिक्षक विहीन शालाएं और शिक्षा के नाम पर औपचारिकताएं—ये सब उस व्यवस्था की कहानी कहते हैं, जिसे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जानबूझकर भगवान…

Read More

नरसिंहपुर/ में करणी सेना की अहम बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ प्रताप सिंह राठौर को राजपूत करणी सेना जिला इकाई नरसिंहपुर में नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है,संगठन  नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत सौरभ प्रताप सिंह राठौर से आशा रखता है कि वह जनहित ओर सामाजिक हित में सदैव अग्रणी रहेंगे.. सौरभ प्रताप सिंह राठौर को श्री राजपूत करणी सेना जिला इकाई नरसिंहपुर में नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं उनके मित्रों द्वारा प्रेषित की गई है,श्री राठौर द्वारा करणी सेना का आभार व्यक्त किया आप वरिष्ठ पत्रकार भी हैं.       …

Read More

इंदौर इंदौर पुलिस की कार्रवाई 13 भारी वाहनों का किया चालान इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। दिनांक 03 फरवरी की सुबह से आज 04 फरवरी की सुबह तक नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुल 13 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 65000/- रुपये वसूल कर शासन के…

Read More

कटनी/रीठीकटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टहकारी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 वाहन की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित…

Read More

धमतरी | 03 फरवरी 2026धमतरी जिले के ग्राम बगदेही में रविवार को हुए एक हृदयविदारक हादसे में 7 लोगों की जान बचाने वाले जांबाज जयंत ध्रुव को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जयंत ध्रुव के अदम्य साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह घटना उस वक्त की है जब कुरूद विकासखंड के ग्राम बगदेही में एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्गों और छोटे बच्चों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर एक…

Read More