इंदौर मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन्दौर सुबोध कुमार जैन साहब के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में , मंगलवार,को जिला न्यायालय परिसर, इन्दौर में प्रातः 07:00 बजे अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन एवं विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने अपने आवास से सायकल चलाकर जिला न्यायालय प्रागंण पहुॅंचे तथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यालय इन्दौर के न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक प्रियंका पटेल, भारती खुशबू एवं . दीक्षा सिंह के द्वारा योग के महत्व एवं प्रत्येक आसन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए योग कराया गया। इसी तारतम्य में जिला जेल, इन्दौर में भी बंदियों हेतु योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट संजय वर्मा