इंदौर
थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त
इंदौर- थाना एरोड्रम पुलिस ने ब्रांड की साख से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध कंपनी Pidilite Industries के उत्पाद Feviquick के लगभग 15,000 नकली पाउच जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- है।दिनांक 16/02/2026 को पिडीलाइट कंपनी के जांच अधिकारियों द्वारा थाना एरोड्रम, इंदौर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि इंदौर शहर में कंपनी के उत्पाद Feviquick का नकली निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान एवं शासन को करों में हानि हो रही है।
इस कारवाही में तरुण सिंह भाटी, उ.नि. राम शाक्य, आरक्षक क्र. 2965 मनोज सिसोदिया एवं आरक्षक क्र. 4194 जीवन परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
इंदौर पुलिस आम जनता से अपील: करती है नकली एवं अवैध उत्पादों की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

