गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ताँवरबाहरा में धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।
यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपा पात्र शिष्य महंत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज जी यज्ञकर्ता सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका के सानिध्य में संपन्न हुआ ।
ग्राम विकास समिति कोषाध्यक्ष केशव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा सुनने सम्मानित अतिथियों का भी आगमन धर्म मंच में हुआ, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से श्री प्रवीण साहू जी जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ एवं पंचायत सचिव संघ गरियाबंद, श्री जनक राम ध्रुव जी विधायक बिन्द्रानवागढ़, श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्री लेखराम साहू जी जनपद उपाध्यक्ष, श्री रामाधार साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ गरियाबंद, श्रीमती बबीता परमेश्वर सेन जनपद सदस्य, कोमल ध्रुव अध्यक्ष सरपंच संघ, चुम्मन ध्रुव उपाध्यक्ष सरपंच संघ , सत्संग मण्डल गरियाबंद, रामराज युवा संगठन गरियाबंद सहित अन्य प्रतिनिधि गण एवं आसपास के लोग पहुंचे थे। इस आयोजन में गांव वालों के अलावा गरियाबंद, कोकड़ी, नहरगांव, पाथरमोहंदा, कोचवाय, पंडरीपानी से हजारों की संख्या में दूर–दराज से श्रद्धालु श्रीरामचरित मानस के भावपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया ।
अतिथियों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम की महिला समिति, युवा समिति एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही है।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मंथीर साहू , लक्ष्मी नारायण ध्रुव, केशव साहू, दुलेश साहू, लूकेश साहू, देवलाल ध्रुव, प्रेमलाल नेताम ने सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद
Trending
- राजिम कुंभ कल्प में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगम के कायाकल्प के लिए दिया ऐतिहासिक तोहफा,संगम पर बनेगा बैराज और नौका विहार से बढ़ेगा पर्यटन विकास
- ताँवरबाहरा में चल रहे भव्य पांच दिवसीय एवं पांच कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा संपन्न
- धमतरी पुलिस की सुरक्षा रणनीति सफल: राजिम कुंभ समेत पांच प्रमुख मेले शांतिपूर्ण संपन्न
- बिलासपुर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पेंट गोदाम में अचानक लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान
- अमेरा बस स्टैंड के पास पेड़ से टकराई कार, 4 घायल — डायल-112 की तत्परता से समय पर पहुंचा इलाज
- थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास एवं 01 नग 12 बोर हथियार बरामद।
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नशे और पैसों के विवाद ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं में लटका ताला, पदस्थापना न होने से मरीज परेशान, करोड़ों की लागत से भवन बना, सिर्फ सोपीस

