रायपुर
हथियार के साथ पुराना अपराधी नंदू शर्मा गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई
राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भिक्षुक केंद्र के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी नंदू शर्मा को एक नग पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरी स्वराज त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
पकड़ा गया आरोपी नंदू शर्मा, जो कुशालपुर का निवासी है, पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तलाशी में हथियार बरामद होने के बाद उसे दबोच लिया गया। थाना पंडरी में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पिस्टल की खरीदी-बिक्री के स्रोतों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version