
झांसी – उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में शिव पार्वती के विवाह का उत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीनाथ होटल में संपन्न हुआ कार्यक्रम में शिव जी के रूप में मधु अग्रवाल और मां गौरी पार्वती बनी निधि नगरिया ने कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। ढोल ताशे के साथ शिवाजी की बारात में सभी सदस्याएं शामिल हुईं। बारात के द्वार आगमन पर पार्वती जी ने उन पर हल्दी चावल फेंके। कार्यक्रम संयोजिका रजनी गुप्ता ने सभी का स्वागत हल्दी कुमकुम लगाकर किया। शिव पार्वती द्वारा एक मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
शिवजी की बारात लेकर जाते समय स्विट्जरलैंड से आए हुए कुछ अतिथि भी बारात में शामिल हो गए।
रजनी गुप्ता ने सत्यम शिवम सुंदरम पर सुंदर प्रस्तुति दी तथा सभी बारातियों को सुहाग के समान से सुसज्जित पोटली उपहार स्वरूप दी।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ममता अग्रवाल रश्मि महेंद्रू रामश्री गुप्ता आशा अग्रवाल पल्लवी चतुर्वेदी मीनू चावला मधु अग्रवाल मंजू सहगल मधु गुप्ता वंदना अग्रवाल अनामिका शुभ्रा अग्रवाल रजनी सेठ अनीता वासुदेव नेहा झा कुसुम साहू सीमा तिवारी इत्यादि शामिल हुए
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – रजनी गुप्ता , झांसी