ग्राम श्यामनगर हरदी में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन
गरियाबंद। ग्राम श्यामनगर हरदी में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 14 वर्ष पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है
पूरे गांव में रामचरितमानस के मधुर पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रथम दिवस पर टोना टार की मानस मंडली के व्याख्याकार रोमीत धुव्र ने अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली व्याख्यान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों का अत्यंत सरल, मार्मिक और जीवनोपयोगी वर्णन करते हुए धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। श्रोतागण देर रात तक श्रद्धा भाव से कथा श्रवण करते रहे।
द्वितीय दिवस विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गरियाबंद अंचल की ख्याति प्राप्त जय भोले मानस मंडली चिखली के व्याख्याकार श्री गिरवर गंधर्व ने अपनी सशक्त वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं के मन में अमिट छाप छोड़ दी। उनके व्याख्यान ने भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को राममय बना दिया।
आज तृतीय दिवस पर विभिन्न मंडलियों हरदी मालगांव एवं छत्तीसगढ़ के बहुत ही नामचीन मानस मंडलियों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का गरिमामय सम्पन्न है ।
इस सफल आयोजन के पीछे आयोजक समिति के सदस्य — बुधराम साहू, मिथलेश ध्रुव (सरपंच), डुमेश्वर साहू, ओमनारायण साहू, गौरसिंह साहू, गुलाब साहू, केशव यादव, भूपेंद्र साहू, भागवत साहू, जीवन साहू, रेखाराम ध्रुव, अनेन साहू एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
ग्राम श्यामनगर हरदी का यह मानस गान सम्मेलन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद