प्रेस नोट
दिनांक : 13.02.2026
जिला : विदिशा

बेहलोट रोड हत्या कांड का खुलासा – गंजबासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में

थाना गंजबासौदा शहर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक छुरी एवं एक डंडा जप्त किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना गंजबासौदा शहर से विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 11.02.2026 को फरियादी हर्ष शर्मा निवासी राधाकृष्णपुरम कालोनी गंजबासौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी गौरव यादव के साथ प्रकाश मैरिज गार्डन से लौट रहे थे। बेहलोट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर विवाद किया गया तथा चाकू से हमला किया गया। हमले में गौरव यादव गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभ में अप.क्र. 95/2026 धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, बाद में मृत्यु होने पर धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस की कार्रवाई:
गठित टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर–
👉राघवेंद्र उर्फ रघु राजपूत (34 वर्ष) निवासी बासौदा।
👉रमन दांगी (23 वर्ष) निवासी कामधेनु कालोनी बासौदा।
👉राशिद खान (25 वर्ष) निवासी परसौरा।
👉एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

जप्ती:
एक धारधार हथियार, एक छुरी एवं एक डंडा।

सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक संजय बेदिया, निरीक्षक मनोज दुबे (थाना बासौदा देहात), निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी (थाना गुलाबगंज), उनि गौरव रघुवंशी (थाना त्योंदा), उनि रोहित कौरव (थाना हैदरगढ़), उनि बी.एल. मालवीय, उनि. राधेश्याम यादव, सउनि लालाराम प्रजापति, आर. अरूण छारी, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. दीपेश यादव, आर. सुरेन्द्र, आर. सतीश तिवारी, आर. देवेन्द्र कुशवाह, आर. बृजेश, आर. अखिलेश, आर. सुमित अवस्थी और आर. आशीष की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Exit mobile version