राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता: ‘चार्ली’ गैंग के 7 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह शंकरपुर क्षेत्र के डब्बा मैदान के पास हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली समेत उसके साथियों को धर दबोचा।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से रौब जमाने और बिक्री करने के उद्देश्य से लाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव के साथ-साथ दुर्ग और धमतरी में भी दबिश देकर विक्की देशमुख, उमेश साहू और जतीनदास मानिकपुरी जैसे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिनमें हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत: डिंडौरी में 4.34 करोड़ रुपये की लंबित मजदूरी का भुगतान
- बेहलोट रोड हत्या कांड का खुलासा – गंजबासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 3 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में
- राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता: ‘चार्ली’ गैंग के 7 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
- बिलासपुर /नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, लिंगियाडीह वार्ड वासियों ने किया चक्का जाम
- खनिज माफियाओं पर सख्ती! जिला टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, जीरो टॉलरेंस नीति लागू
- गरियाबंद के ग्राम कासरबाय हरदी में तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक कृषि प्रशिक्षण संपन्न
- महाशिवरात्रि: इसी दिन हुई थी सृष्टि की शुरूआत
- बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों



