उत्कृष्ट कार्य के लिए सीतामऊ व सुवासरा थाना प्रभारियों का डीजीपी कार्यालय से होगा सम्मान
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं सुवासरा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए डीजीपी कार्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों का चयन अजाक (अनुसूचित जाति/जनजाति) प्रकरणों में समयबद्ध चालान प्रस्तुत करने, लंबित मामलों के प्रभावी निराकरण तथा राहत प्रकरणों के कुशल क्रियान्वयन में विशेष रुचि लेकर उल्लेखनीय कार्य करने के कारण किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इस सम्मान को जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। अधिकारियों की इस उपलब्धि से अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
सुवासरा से —- अनिल पोरवाल की रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version