मझोली में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन मझौली क्षेत्र के लगभग 250 ट्रैक्टर शामिल

पुलिसवाला न्यूज
मझौली/जबलपुर

भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, तहसील मंत्री रंजीत पटेल ने दिया ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा : तहसीलदार महोदय जी
तहसील मझौली, म.प्र.

विषय : धान, गेहूं, मूंग समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान कराये जाने एवं अनेक समस्याओं के संबंध में।
महोदय,
निम्न समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं—
1/ वर्ष 2025-26 में धान खरीदी वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति के केंद्र क्रमांक 1 (उपार्जन केंद्र 59333262) है, जिसमें किसानों ने अपनी धान समर्थन मूल्य पर बेची, आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया जा रहा है।
2/ श्री जी वेयरहाउस पिपरिया में 30 से 35 के लगभग किसानों ने स्लॉट बुक कर 13 जनवरी को धान जमा कराई, जिसकी वजह से पोर्टल कलेक्टर द्वारा बंद कर दिया गया, जबकि 15 जनवरी धान की तौल हो रही थी। लेकिन धान पोर्टल पर दर्ज नहीं हुई। बहुत से किसानों के पास धर्म कांटा पर्ची कटी है। कुछ किसानों ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पास जमा कर दी है, उन किसानों की धान वापस कराई जाए।
3/ धान का सभी उपार्जन केंद्रों का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए।
4/ वर्ष 2019-20 का धान 215 किसानों को आज तक नहीं मिले।
5/ मूंग का भुगतान 2022-23 का सियाराम वेयरहाउस का भुगतान किया जाए।
6/ पिछले साल की धान 2024-25, खंड समिति केंद्र क्रमांक 1 उपार्जन, जय भवानी वेयरहाउस एवं अन्य वेयरहाउस धनाड़ी जो शेष किसान हैं, उनका भुगतान भी किया जाए।
7/ सी.सी.टी.वी. कैमरा फुटेज से जांच हो। धान खरीदी से संबंधित जो भी दोषी अधिकारी हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
8/ भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में 2700 गेहूं और 3100 में धान लेने का वादा किया था, वादा निभाया जाए।
9/ किसानों को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाए। आगामी गेहूं की खरीदी सरलता एवं सहजता से होना चाहिए।
10/ किसान फार्मर आई.डी. में बहुत से किसानों के रकबा नहीं जुड़ रहे हैं। इस प्रक्रिया में सुधार किया जाए एवं पर्याप्त मात्रा में किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाए।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। भवदीय, भारतीय किसान संघ
तहसील अध्यक्ष, मझौली जिला — जबलपुर

विधि रिपोर्ट – दीपक कुमार साहू

Leave A Reply

Exit mobile version