थाना दलौदा पुलिस द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चेक कर 700 किलोमीटर की दूर ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश से नाबालिग अपहर्ता को ढूंढने में मिली सफलता

आपरेशन मुस्कान के तहत 16 वर्ष की नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से किया दस्तयाब.. आरोपी गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नाबालिक बालक /बालिकाओं को खोजने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे आपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चेक कर 700 किलोमीटर की दूर ग्रेटर नोएडा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से ट्रेस कर आरोपी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पुत्री नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना दलोदा पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारो की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को चेक कर 700 किमी दूर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से नाबालिग बालिका को आरोपी मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया।

गिरफ्तार आरोपी- मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर उम्र 32 साल निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश

सराहनिय कार्यः – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि पुर्णिमासिंह,सउनि प्रमोद तोमर, प्रआर अजीत सिंह,आर विजेन्द्रसिंह, आरक्षक मुजफ्फर साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंदसौर से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version